… शब्द कहाँ हैं…

2 comments 0 minutes read

Loading

Loading


एक हंसी चेहरे पे
चमक लिये आँखो में
केह गयी मुझसे बातें
शब्द कहाँ हैं…

बूँद बूँद गिर रहा था
कुछ बोझ लिये थे
कांधो पर से दिल में उतारे
हाथ थाम लिया था
धीरज दिलाने
शब्द कहाँ हैं…

तलाश रहा था खुदको
अंधेरी गलियों में
कभी मेले सी जगहों में
अपनेपन की झप्पी
मिला दे जो खुद से
शब्द कहाँ हैं…

कुछ मैं अर्ज करू
कविता बेतुकी सी
कभी सिर्फ बातें
या कोई इर्द गिर्द सी यादें
पर ना केह के भी
तुम्हारा होना…
शब्द कहाँ हैं…

… ऊर्जा

guest

2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Sneha Khanwelkar
Sneha Khanwelkar
1 month ago

Beautifully expressed! ❤️
Sometimes emotions run so deep that words simply become inadequate.

The recurring “शब्द कहाँ हैं…” beautifully captures how a smile, a touch, a comforting hug, or simply someone’s presence can say what a thousand words cannot. A deeply felt poem about those emotions that are understood in silence. ✨

Neelum
1 month ago

waah!! kya khoob…